मार्टीनगंज(आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र के बरौना ग्राम सभा में स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर विनोद पुत्र सेवालाल ने कव्जा कर मकान बना लिया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने तहसीलदार और एसडीएम मार्टीनगंज से की थी। जिसको संज्ञान मे लेते हुए उपजिलाधिकारी इंद्रभान तिवारी के निर्देश पर रविवार को श्रावस्ती मॉडल के तहत तहसीलदार मार्टीनगंज मनीष कुमार ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी नायब तहसीलदार अरुण यादव और टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन की मापी कराई और अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया।