फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। महाशिवरात्रि पर बुधवार को नगर पंचायत जीयनपुर के कन्या जूनियर हाई स्कूल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बच्ची देवी और छांगुर प्रसाद पर्यावरण संरक्षण संस्थान अजमतगढ़ के संयोजक इफ्तेखार आजमी और चंदा आजमी ने विद्यालय परिसर में दर्जनों पेड़ लगाकर देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने और समाज में एक संदेश देने की कोशिश की। प्रधानाध्यापिका बच्ची देवी ने कहा कि अगर हम अपने धर्म और समाज में आस्था रखते हैं तो हमें पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए पेड़ पौधों को लगाना होगा। जिससे हमें शुद्ध हवा और स्वच्छ वातावरण मिल सके और समाज के लोगों को भी स्वच्छ हवा मिल सके। आजमी ने कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र के अनेक विद्यालयों पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करना है। जिसके लिए हम सतत प्रयत्नशील हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें