फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज सांसद नीलम सोनकर के गोद लिए गांव सुरहन में रविवार को पीएचसी मार्टीनगंज द्वारा पं. दीन दयाल उपाध्याय स्वास्थ्य सेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के बच्चों, बूढ़ों व महिलाओं के स्वास्थ्य का नि:शुल्क परीक्षण करने के साथ ही दवाओं का भी वितरण किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी धनंजय पांडेय ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की योजना है, जिसके लिए ग्राम प्रधान और खंड विकास अधिकारी को भूमि की व्यवस्था के लिए कहा जा चुका है। शिविर में डॉ. धनंजय, डॉ. अफजल, डॉ. राम सिंह, डॉ. अजीत ने मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट सत्येंद्र शुक्ला, विनोद यादव, मिथिलेश आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें