फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धम्मवाहन के लोगों का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डा. अंबेडकर मिशन बढ़ाओ, आरक्षण बचाओ के तहत वाराणसी सारनाथ से चलकर जनपद के अंबेडकर पार्क में गुरुवार को धम्मवाहन के पहुंचने पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने धम्मवाहन के लोगों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि चार फरवरी को आईटीआई के मैदान में डा.अंबेडकर मिशन बढ़ाओ और आरक्षण बचाओं राष्ट्रीय महारैली का आयोजन किया गया है। इसी के प्रचार-प्रसार के लिए यह धम्मवाहन जनपद में आया हुआ है। इस मौके पर सत्य प्रकाश बौद्ध, डा.प्रमोद, मनीष बौद्ध, डा.राकेश कुमार, विजय कुमार, सत्य प्रकाश, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें