जहानागंज। स्थानीय बाजार के मवेशी खाना स्थित शहीद पार्क में बुधवार को शहीद कृष्णकुमार सिंह की चौबीसवीं पुण्यतिथी मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि शहीद कृष्ण कुमार के पिता स्व. देवराज सिंह खुद कैप्टन थे, इनके छोटे भाई विजय कुमार सिंह भी सेना में थे। वहीं शहीद कृण्ण कुमार 1984 में असम राईफल्स में भर्ती हुए। 16 अगस्त वर्ष 1993को नागालैंड में उग्रवादियों के हमले में शहीद हो गए। वही 1995 को मरणोपरांत शौर्य चक्र मिला। इस अवसर पर प्रबंधक विजय बहादुर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पूर्व प्रमुख रमेश कन्नौजिया, राकेश सिंह, रविंद्र राय, दिलीप मिश्रा, गुड्डू बोहना, झबलू सिंह आदि मौजूद रहे। आयोजक विजय कुमार सिंह भक्कू ने आभार प्रकट किया।