फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सात सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में सात सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी शैलेश चौहान (20) बाइक से सिकरोड़ा गांव निवासी मित्र प्रांजल यादव (20) के साथ बाजार से घर जा रहे थे। बडुआ बाबा कुटी हाफिजपुर के पास कार से टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए।
सरायमीर थाना क्षेत्र के फरिदुनपुर गांव निवासी महिमा (15) पुत्री रविंद्र रविवार की सुबह नौ बजे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जहानपुर गांव निवासी अपने मामा मदन (34) के साथ बाइक से घर जा रही थी। फरिहा के पास बाइक से टक्कर होने से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के अमाडी गांव निवासी रुस्तम कुमार (25) बूढ़नपुर से अपने भाई संदेश (17) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। सरवा बूढ़नपुर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिधारी थाना क्षेत्र के लीलापुर गांव निवासी तेज प्रताप मिश्रा (35) बाजार से ऑटो लेकर घर जाते समय भंवरनाथ हाईवे पर डिवाइड से टकरा गए। इसमें वह घायल हो गए।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के जमुआहरीराम गांव निवासी शुपत्ति देवी (70) शनिवार की रात करीब 10 बजे मंदुरी गोदाम के पास वाहन की टक्कर से घायल हो गई।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरखोरी गांव निवासी केशभान यादव (46) होमगार्ड है। वह शनिवार की रात 10 बजे घर से बाइक से ड्यूटी करने के लिए जीयनपुर तहसील जा रहे थे। जीयनपुर में कुत्ते के कारण बाइक पलट गई और वह घायल हो गए।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ गांव निवासी टेंपू सोनकर (32) अजमतगढ़ बाजार में बाइक घुमा रहे थे। तभी पिकअप से टक्कर होने से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें