फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदुरी एयरपोर्ट सहित पांच एयरपोर्टों के लिए 10 करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के लोग काफी दिनों से मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। अगले माह से 20 सीटर प्लेन उड़ान भर सकता है। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए शासन की ओर से काम कराने के लिए दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद के मंदुरी एयरपोर्ट से जल्द उड़ान की संभावना तेज हो गई है। हालांकि अभी मंदुरी एयरपोर्ट का विस्तार कर इसे इंटनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाना है। जिसके लिए जमीन के सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन विस्तारीकरण का कुछ गांवों में विरोध किया जा रहा है। मंगलवार को एसडीएम सगड़ी की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई। हालांकि अभी किसानों के साथ प्रशासन की सहमति नहीं बनी है।
उधर, प्रशासन की ओर से संभावना जताई जा रही है कि अक्तूबर से मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो जाएगी। इसी तैयारी के क्रम में शासन की ओर से मंदुरी सहित पांच एयरपोर्ट के आंतरिक कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए गए है। इसमें सभी को दो-दो करोड़ रुपये मिलेंगे। जिन पांच एयरपोर्ट को शासन स्तर से धन जारी किया गया है। उनमें मंदुरी के अलावा चित्रकूट, सोनभद्र, श्रावस्ती और अलीगढ़ के एयरपोर्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें