आजमगढ़। शासन की ओर से जनपद की 14 सड़कों की मरम्मत के लिए 10 करोड़ एक लाख 74 हजार रुपये जारी किया गया है। इनमें नगर क्षेत्र की तीन सड़कें भी शामिल हैं। विभाग की ओर से इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर दिए गए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही सड़कों का निर्माण शुरू होगा।
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जर्जर सड़कों पर हिचकोले खाते हुए लोग आवागमन कर रहे थे। स्वयंसेवी संगठन भट्ठे से राबिश लाकर शहर की जर्जर सड़कों के गड्ढ़ों में भरकर अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं। सरकार की ओर से जनपद की 14 सड़कों की मरम्मत के लिए 10 करोड़ एक लाख 74 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। शासन की ओर से जिन 14 सड़कों के लिए बजट जारी किया गया है। उनमें शहर क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों की मरम्मत होने के बाद लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।