फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालक के बाइक की डिग्गी से 1.55 लाख उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। कस्बा के मुख्य बाजार चौक पर खड़ी बाइक की डिग्गी से उच्चकों ने 1.55 लाख पार कर दिया। घटना के समय पीड़ित बैंक से पैसा निकाल कर डिग्गी में रखने के बाद सब्जी खरीदने चला गया था। घटना से बाजार वासियों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दिया है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के अचलीपुर गांव निवासी संजय पांडेय पुत्र हीरालाल पांडेय पलया बाजार में जनसेवा केंद्र संचालित करता है। मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे वह यूबीआई की शाखा पर पहुंचा और खाते से 1.55 लाख रुपये निकाला। खाते से निकाले गए पैसों को उसने अपनी बाइक की डिग्गी में रख कर घर के लिए चल पड़ा। रास्ते में वह अतरौलिया बाजार के मुख्य चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी लेने लगा। इसी दौरान उच्चकों ने उसकी डिग्गी को तोड़ कर 1.55 लाख रुपये पार कर दिया। सब्जी लेकर वापस लौटने पर संजय ने अपनी बाइक की डिग्गी खोला तो रुपये गायब देख कर उसके होश ही उड़ गए। आनन-फानन में पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। एक सीसी टीवी कैमरा में दिखा कि बाइक सवार दो युवक संजय के बाद ही मौके पर पहुंचे। एक युवक संजय की बाइक के पास आया और डिग्गी से रुपये निकाल कर साथ आए युवक की बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। अतरौलिया थाने के प्रभारी मदन गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सीसी टीवी फुटेज आदि की जांच की गई तो उसमें एक व्यक्ति पीड़ित की डिग्गी से पैसा निकालता हुआ दिखायी दिया। तहरीर मिल गई है मुकदमा दर्ज कर सीसी टीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें