आजम खान ने कुंभ मेला प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए आजम खान ने अपना इस्तीफा सीएम अखिलेश यादव को भेज दिया है।
आजम खान यूपी सरकार के वरिष्ठ मंत्री हैं और कुंभ मेले की जिम्मेदारी उन्हीं के पास थी। अपने विधानसभा क्षेत्र रामपुर में अब से कुछ देर पहले उन्होंने हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेने की बात कहकर प्रभारी का पद छोड़ने का फैसला किया है।
इससे पूर्व आजम खां ने इलाहाबाद के हादसे के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया था। उनका कहना था कि स्टेशन की कमजोर व्यवस्थाओं के लिए रेलवे दोषी है।
ग़ौरतलब है कि रविवार की शाम इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे में 36 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 50 लोग जख्मी हैं।