फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नहर में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 23 May 2026 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
भेलसर। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

डेहवा-जसमड़ के पास नहर पुलिया पर सुबह करीब आठ बजे शव मिला। शव करीब 15-20 दिन पुराना था, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। युवक ने सफेद बनियान और गले में लाल धागा पहना था। उपनिरीक्षक देवेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पहचान का प्रयास हुआ, पर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पहचान के लिए डीएनए और अंगूठा छाप की प्रक्रिया जारी है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव नहर में बहकर आने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें