फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नित्यक्रिया के लिए गया युवक गोमती में डूबा

Sat, 26 Sep 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
गोमती नदी को खंगालती टीम।
विज्ञापन
बाबा बाजार। मीरमऊ घाट पर शनिवार सुबह गोमती नदी के पास नित्यक्रिया के लिए गए 35 वर्षीय शिव कैलाश निषाद पैर फिसलने से डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू कराई। एसडीआरएफ की टीम ने भी सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं मिल सका था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सात बजे शिव कैलाश नदी के किनारे नित्यक्रिया के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नदी में गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में उनकी तलाश शुरू कराई। ग्रामीणों के मुताबिक, शिव कैलाश को पहले से मिर्गी की शिकायत थी।

तेज बहाव और गहराई बनी बाधा :
जानकारी मिलने पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली तथा अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। गोमती नदी में तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण एसडीआरएफ टीम को तलाशी में दिक्कत आ रही है। जवान लगातार नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं। देर शाम तक सफलता नहीं मिली थी। परिजन और ग्रामीण नदी किनारे डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें