अयोध्या में सरयू में स्नान करते समय एक युवक डूब गया। वह दोस्तों के साथ नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने आया था। इससे पहले जल लेने और स्नान के लिए गया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के अयोध्या में रविवार रात सरयू स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई जा रही है। अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है। वह दोस्तों के साथ सोमवार को नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आया था। सूचना पर घरवाले मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
डूबने वाला युवक खलीलाबाद के बाढ़ग्राम निवासी शिवम वर्मा (18) बताया जा रहा है। सुबह जलाभिषेक करने के लिए रात करीब 2.00 बजे सरयू नदी में नहाने और जल लेने गया था। नहाते समय वह गहराई में जाने से डूब गया।