रानी बाजार। थाना पूराकलंदर के क्षेत्र महवां निवासी रूपम शर्मा (22) बृहस्पतिवार सुबह अपने घर से बाइक से साथी के साथ शहर जा रहे थे। जैसे ही वह थाना कैंट मऊ शिवाला ओवर ब्रिज पहुंचे, अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर थाना कैंट की पुलिस ने पहुंचकर जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिकअप पुलिस के कब्जे में है और चालक भाग गया है। थाना प्रभारी कैंट पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। थाना कोतवाली ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की मऊ शिवाला पर साक्षी डिजिटल लाइब्रेरी थी और पिता खेती व पेंटिंग का कार्य करते हैं। बाइक पर पीछे बैठे साथी हिमांशु रावत निवासी बिछिया थाना कैंट को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।