फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 12 Sep 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
दीपक चौहान की फाइल फोटो
विज्ञापन
मिल्कीपुर। रायबरेली हाईवे स्थित बारुन बाजार में शनिवार दोपहर बाइक सवार दीपक चौहान (21) डिवाइडर से टकरा गए। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के भाईपुर निवासी दीपक बारुन बाजार गया था। लौटते समय बारुन पुलिस चौकी के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दीपक घायल हो गया। एनएचएआई की एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। दीपक की शादी इसी साल मार्च में हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें