फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भंडारे में महिला से बदसलूकी का विरोध करने पर युवक को पीटा

Mon, 07 Sep 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भंडारे में महिला दर्शनार्थी से कथित बदसलूकी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने युवक को घेरकर डंडे, पलटा और रॉड से पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक के घायल होने की भी बात सामने आई है।
विज्ञापन

आसिफबाग हलकारा का पुरवा निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार सितंबर की रात करीब नौ बजे श्रीराम अस्पताल तिराहे के सामने जन्माष्टमी का भंडारा चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पांडेय फास्ट फूड एवं रेस्टोरेंट के कर्मचारी एक महिला से कथित तौर पर बदसलूकी कर रहे थे। सतीश ने इसका विरोध किया।
तहरीर के अनुसार, इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक व कर्मचारियों रोहित पांडेय, शिवम जायसवाल, अंश और आलोक समेत छह-सात अन्य लोगों ने सतीश को घेर लिया और डंडे, पलटा व रॉड से उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे नीरज यादव को भी चोट लगने की बात कही गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें