फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सपा प्रत्याशी, बाउंसरों व तीन अन्य पर केस के लिए दी तहरीर

Wed, 05 Feb 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी, उनके साथ चल रहे बाउंसरों व तीन अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई है। भाजपा एजेंट की शिकायत पर इनायत नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिल्कीपुर के उपचुनाव में बुधवार को मतदान के दौरान बूथ संख्या 211 प्राथमिक विद्यालय, घाटमपुर में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के एजेंट संतोष सिंह ने इनायतनगर पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाते हुए कहा कि मतदान सुचारू रूप से चल रहा था। घाटमपुर के ही रमाकांत यादव, बृजेश व अविनाश ने बूथ पर विवाद करते हुए सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद व उनके साथ चल रहे बाउंसरों को बुलाकर धमकाया। साथ ही चुनाव समाप्त होने के बाद जान से मारने की धमकी दी। इन लोगों के कृत्य से वह काफी आहत हैं। जानमाल का भी खतरा बना हुआ है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें