फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: घर के भीतर फंदे से लटका मिला युवती का शव

Sat, 13 Jun 2026 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के तोरोमाफी दरावगंज गांव में शुक्रवार देर रात 18 वर्षीय संजना कसौधन का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि युवती की मौत अस्पताल लाने से पहले हो चुकी थी। उसके गले पर निशान पाए गए थे। सूचना पर कोतवाल देवेंद्र पांडेय घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसआई विजय प्रताप तिवारी ने प्रथम दृष्टया इसे खुदकुशी का मामला बताया। उन्होंने कहा कि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी
गोसाईगंज। कोतवाली क्षेत्र के गद्दोपुर में शनिवार को 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के समय किशोरी के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गद्दोपुर के मंसाराम की पुत्री का शव घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों के घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी गोसाईगंज ले जाया गया। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि प्रकाश राणा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर चिकित्साधिकारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टाउन इंचार्ज सुरेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें