फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गन्ने के खेत में बंधी मिली युवती, अपहरण का आरोप

Fri, 11 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन (अयोध्या)। तारुन क्षेत्र में सिलाई सीखकर घर लौट रही 22 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में हाथ-पैर बंधी और बेहोशी की हालत में मिली। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। परिजनों ने पड़ोसी पर युवती के अपहरण और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर कमासिन गांव निवासी युवती बुधवार को सिलाई सीखने के लिए नंसा बाजार गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाजार और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बाद परिजन घर लौटने के रास्ते पर तलाश कर रहे थे। इसी दौरान गुलजार दुबे का पुरवा के पास गन्ने के खेत से कराहने की आवाज सुनाई दी।
परिजन खेत के भीतर पहुंचे तो युवती हाथ-पैर बंधी हालत में पड़ी मिली। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा था और वह बेहोश थी। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत सामान्य बताई और उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि युवती की हालत ठीक है। परिजनों की ओर से पड़ोसी पर अपहरण कर युवती को गन्ने के खेत में बंधक बनाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे चल रहे जमीन विवाद समेत अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर युवती और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें