फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में खूनी खेल: युवक ने पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर पांच साल के मासूम को दी रूह कंपाने वाली मौत

Sat, 12 Apr 2025 11:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में युवक ने सुबह-सुबह खूनी खेल खेला। पहले धारदार हथियार से हमला करके पत्नी को मौत के घाट उतारा। इसके बाद पांच साल के मासूम को गला दबाकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में एक युवक ने शनिवार को अपनी पत्नी एवं पांच वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बछड़ा सुल्तानपुर स्थित शिवपुरी कॉलोनी की है। मूल रूप से असम के बरपेटा जिले के सारथी बारी थाना क्षेत्र स्थित खुदरो फलादी गांव निवासी शाहजान खंडकर अपने परिवार के साथ बछड़ा सुल्तानपुर में रहता था। वह कबाड़ बीनने का काम करता था। 

यह भी पढ़ेंः- Hanuman Jayanti: अयोध्या में हनुमान गढ़ी में आराध्य के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर
विज्ञापन


बताया गया कि शाहजान की किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि उसने अपनी पत्नी नेशिया बेगम (35) की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। इसके बाद पांच वर्षीय बेटे साहादकर खंडकर को गला दबाकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मधुबन सिंह एवं नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें