फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भरतनाट्यम की मनोहारी प्रस्तुति से श्रीराम की आराधना, यज्ञशाला में गूंजे भक्ति के स्वर

Sat, 18 Jul 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
राम मंदिर में भरत नाट्यम की प्रस्तुति देते कलाकार। 
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर शनिवार को भक्ति और भारतीय शास्त्रीय कला के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित डांस आर्टिस्ट एसोसिएशन के नृत्य साधकों ने मंदिर की यज्ञशाला में उच्च कोटि के भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर प्रभु श्रीराम की आराधना की।
विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि साईं नारायण और विदुषी भावना शंकर के नेतृत्व में 15 सदस्यीय नृत्य दल अयोध्या पहुंचा था। कलाकारों ने दोपहर में भरतनाट्यम की भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य की मुद्राओं और भावाभिव्यक्ति के जरिये मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों और भक्ति का सुंदर चित्रण किया। यज्ञशाला का वातावरण भक्ति, संगीत और नृत्य की त्रिवेणी से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन के बाद नृत्य दल के सभी सदस्यों ने श्रीरामलला के दर्शन किए। इसके साथ ही मंदिर परिसर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में भी विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उधर, राम मंदिर में गुप्त नवरात्र के अवसर पर प्रायश्चित पूजन भी चल रहा है। 70 आचार्य पूजन अर्चन कर रहे हैं। पूजन के तीसरे दिन शनिवार को राम मंत्रों से आहुतियां दी गईं और रामचरितमानस का पारायण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें