फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कारसेवकों की स्मृति में स्मारक निर्माण का काम शुरू

Sat, 13 Dec 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
01- सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते नृपेंद्र मिश्र-  ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शनिवार सुबह राम मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के साथ समीक्षा बैठक की। इससे पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि राम जन्मभूमि परिसर में कारसेवकों की स्मृति में बनने वाले स्मारक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा अस्थायी मंदिर को नए सिरे से विकसित किया जा रहा है। यह दोनों काम मार्च 2026 तक पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महापुरुषों और कारसेवकों की स्मृति में भी परिसर के भीतर स्मारक निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। स्मारक की ऊंचाई 11 मीटर होगी। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को राम मंदिर आंदोलन के इतिहास से जोड़ने का काम करेगा। बताया कि ऑडीटोरियम, ट्रस्ट का दफ्तर, विश्राम गृह व संग्रहालय का कार्य पूरे साल चलता रहेगा।
सात अन्य देवालयों के शिखर पर ध्वजारोहण के सवाल पर कहा कि इस विषय पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट विचार कर रहा है और उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा। मुख्य मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जा चुका है। अन्य मंदिरों में श्रद्धालु कब से दर्शन कर पाएंगे, इस सवाल पर कहा कि उम्मीद है इसी माह के अंत तक अन्य मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएं, हालांकि अंतिम निर्णय ट्रस्ट को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें