फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जूट उद्यमी प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र

Mon, 27 Jul 2026 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
महिलाओं को मिला जुट उद्यमी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र।
विज्ञापन
अयोध्या। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में सोमवार को जूट उद्यमी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में अतिथियों ने महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपायुक्त स्वतः रोजगार सरिता गुप्ता ने प्रशिक्षित महिलाओं की ओर से तैयार किए गए जूट उत्पादों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्पादों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाकर बाजार की मांग के अनुरूप तैयार किया जाए, जिससे महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
इस मौके पर जिला मिशन निदेशक सरिता वर्मा, आर-सेटी के निदेशक पुरुषोत्तम कश्यप, फैकल्टी अजीत मौर्य एवं संजय यादव, कार्यालय सहायक धर्मपाल यादव, अमित श्रीवास्तव और देश दीपक पांडेय सहित संस्थान के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें