फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ऑटो में बैठी महिलाओं ने की टप्पेबाजी, उड़ाया मंगलसूत्र

Wed, 11 Feb 2026 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। ऑटो में बैठी चार महिलाओं ने एक महिला से टप्पेबाजी करके मंगलसूत्र उड़ा दिया। घटना सोमवार शाम कोतवाली अयोध्या के देवकाली बाईपास के निकट हुई है। पुलिस ने चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में कैंट कोतवाली क्षेत्र के मुमताजनगर निवासी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी भांजी सोनल गुप्ता अंबेडकर नगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के छोटी बाजार स्थित अपने घर से उनके यहां आई थी। सोमवार की शाम लगभग छह बजे वह अपने घर वापस लौटने के लिए जा रही थी। देवकाली बाईपास से उसने ऑटो पकड़ा। इसके बाद चार अन्य महिलाएं आकर उसके अगल-बगल बैठ गईं।
इसके बाद से वह महिलाएं उसे धक्का देकर व उसके शरीर में इधर-उधर छूकर उसका ध्यान भटकाने लगीं। एक महिला ने सोनल के पैर में अपना पैर रगड़कर पायल का कुंडा फैला दिया, जिससे उसकी पायल गिर गई। जब वह पायल उठाने लगी तो महिलाओं ने उसके गले में पहना हुआ मंगलसूत्र काटकर चोरी कर लिया। इसी दौरान एक महिला उल्टी आने का बहाना बनाकर नीचे उतर गई।
विज्ञापन

इसके बाद जब सोनल ने पायल सही करके गले पर ध्यान दिया तो उसका लगभग 15 ग्राम सोने का मंगलसूत्र गायब था। परिवार के लोग मौके पर गए और काफी खोजबीन के बावजूद उन महिलाओं का सुराग नहीं लग सका। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें