फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मजदूरी दिलाने का झांसा देकर महिला सफाईकर्मी से दुष्कर्म

Wed, 18 Feb 2026 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम की एक महिला सफाई कर्मी ने सुपरवाइजर पर मजदूरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के रामकथा पार्क स्थित एक मकान में बताई गई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में बाराबंकी जिले के दरौली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह और उसके पति नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं। सुपरवाइजर सलमान ने कई बार मांगने के बावजूद उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया। साथ में काम करने वाली रेखा मजदूरी दिलाने के लिए उन्हें सलमान के पास ले गई। इसके बाद सलमान उन्हें रामकथा पार्क स्थित अपने दोस्त नाजिम के कमरे पर ले गया।
नाजिम ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया। इस बीच सलमान ने उनसे दुष्कर्म किया। बाद में सलमान और उसकी पत्नी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें