फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास रविवार देर रात पिकअप की टक्कर से साइकिल पर बैठकर जा रही महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान थाना क्षेत्र के भीखी का पुरवा गांव निवासी बृजभान सिंह की पत्नी शिवकुमारी (58) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शिवकुमारी अपने पति के साथ रिश्तेदारी से वापस घर आ रही थी। अमानीगंज के मठिया तिराहे पर अचानक खंडासा की तरफ से आ रही पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में उनके पति मामूली रूप से घायल हुए। लोगों ने दुर्घटना करने वाली पिकअप का नंबर नोट कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष खंडासा संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें