फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भदरसा में फिर महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

Sat, 31 Aug 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा। भदरसा कस्बे के जीवपुर वार्ड निवासी विकास पर आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम उसने एक महिला के साथ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

भदरसा कस्बे में विगत 29 जुलाई को किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी, जिस पर प्रशासन ने कठोर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोईद खान और राजू खान की गिरफ्तारी की थी। साथ ही आरोपी की बेकरी और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को जेसीबी से जमींदोज करा दिया था। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें