फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: करंट से महिला की मौत, हाईटेंशन लाइन से युवक झुलसा

Sat, 29 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर/गौराघाट। रक्षाबंधन पर्व पर दो अलग-अलग हादसों में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। बीकापुर में शुक्रवार देर शाम भारहू खाता चौरेबाजार निवासी हरिओम यादव (20) अज्ञात कारणों से रेलवे के खंभे पर चढ़ गया। इस दौरान वह 25 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक डॉ. संत कुमार मौर्या ने बताया कि युवक करीब 55 फीसदी झुलसा है। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार एंबुलेंस के लिए करीब आधे घंटे इंतजार करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और युवक के खंभे पर चढ़ने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
उधर, तारुन थाना क्षेत्र के सोनेडाड़ गांव में रक्षाबंधन की शाम फर्राटा पंखा खिसकाते समय रानी (48) करंट की चपेट में आ गईं। घर में उस समय कोई मौजूद नहीं था। बेटे सूरज निषाद को जानकारी होने पर पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति की करीब 20 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। रानी मजदूरी कर तीन बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण करती थीं। उनकी मौत से चारों बच्चे बेसहारा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें