बाबा बाजार। शेरपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह करंट की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेश सिंह् के मुताबिक मवई थाना क्षेत्र के ग्राम मांजन पुर निवासी रेशमा (28) पत्नी कमर अब्बास दो दिन पूर्व अपने मायके बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर पिता अजीमुल्ला के घर आई थी।
बृहस्पतिवार सुबह लगभग 6:30 बजे वह दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान ट्रांसफार्मर के अर्थ वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।