फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
16- तारुन स्थित एक नर्सिंग होम महिला की मौत के बाद तैनात पुलिसकर्मी - संवाद
विज्ञापन
तारुन। गुरौली के मजरा सराय सागर निवासी अनुराधा (26) पत्नी विश्वास यादव की प्रसव के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने तारुन बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। सोमवार सुबह शव लेकर नर्सिंग होम पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थिति संभाली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, अनुराधा को 21 सितंबर को प्रसव के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन से प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ने खून और प्लेटलेट्स की कमी बताई। आरोप है कि खून और प्लेटलेट्स की व्यवस्था के लिए पति को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर भेज दिया गया। इसी दौरान अनुराधा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

परिजन उसे पहले दर्शननगर और बाद में लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। वहां रविवार रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह शव लेकर तारुन पहुंचे परिजनों ने नर्सिंग होम के बाहर हंगामा किया। सूचना पर दरोगा रिकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन


सीएमओ देवेंद्र सिंह भिटौरिया ने बताया कि मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जा रही है। सीओ दिनेश गोदारा ने बताया कि अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें