फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिना आरआरसी बनाए निकाल लिया पूरा पैसा

Fri, 16 Jan 2026 08:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
गौहानी खुर्द में अधूरा पड़ा आरआरसी।
विज्ञापन
हैदरगंज। तारुन ब्लॉक की ग्राम पंचायत गौहानी खुर्द में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे रिसोर्स रिकवरी सेंटर(आरआरसी) का निर्माण एक वर्ष बाद भी अधूरा है। खास बात यह है कि निर्माण कार्य के लिए खाते से एक लाख 40 हजार रुपये की धनराशि पहले ही निकाली जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सार्वजनिक धन का सही उपयोग नहीं हो पा रहा। वीडीओ ऋषि प्रसाद ने बताया कि यह निर्माण कार्य पिछले कार्यकाल में तत्कालीन सेक्रेटरी माता प्रसाद के समय शुरू हुआ था और उसी दौरान धनराशि निकाली गई थी। सेंटर का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ आनंद कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द निर्माण कार्य हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें