फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीक्षोत्सव खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, शूटिंग, टेबल टेनिस के विजेता घोषित

Mon, 03 Aug 2026 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अवध विवि में  दीक्षोत्सव खेल प्रतियोगिता में आयोजित रस्साकसी प्रतियोगिता में दम लगाते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षोत्सव के क्रम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में सोमवार को विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए गए। न्यू आईईटी परिसर स्थित तुलसी भवन स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बैडमिंटन पुरुष वर्ग में अभिनव वर्मा विजेता और आशुतोष मिश्रा उपविजेता रहे, जबकि महिला वर्ग में काजल राज ने पहला व संजना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में आशुतोष पटेल और महिला वर्ग में श्रेया ने खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में ब्रजेंद्र व महिला वर्ग में सृष्टि उपविजेता रहीं। शूटिंग पुरुष वर्ग में शिव ओम तिवारी और महिला वर्ग में दीक्षा यादव विजेता बने, जबकि आकाश तिवारी और लक्ष्मी चौधरी उपविजेता रहे। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में नीतू गुप्ता विजेता और अंकिता राय उपविजेता रहीं।

रस्साकशी प्रतियोगिता में पुरुष व महिला दोनों वर्गों में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। पुरुष वर्ग में कला संकाय और महिला वर्ग में मास्टर ऑफ साइंस की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


इस अवसर पर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता, मानसिक दृढ़ता और सामूहिक सहभागिता का सशक्त मंच हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं का एक साथ मैदान में उतरना विश्वविद्यालय परिवार की एकजुटता और सौहार्द का परिचायक है। आयोजन का संयोजन प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. फारुख जमाल, प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा, प्रो. आशीष प्रताप सिंह, डॉ. अनुराग, डॉ. कपिल सिंह राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें