फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: निजी वाहन से जा सकेंगे वोट डालने

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। फैजाबाद संसदीय सीट के तहत चार विधानसभा क्षेत्र रुदौली, मिल्कीपुर, अयोध्या व बीकापुर के सभी 1597 मतदेय स्थलों पर मतदान की तैयारी पूरी हो गई है। मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से सभी मतदेय स्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 50 से अधिक मॉडल और पिंक बूथों पर सेल्फी प्वांइट भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुंचने के लिए निजी वाहन का उपयोग करने की अनुमति दी है। मतदान स्थल के पास उचित स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी। तेज धूप और गर्मी में मतदान के दिन मतदाताओं को लंबी लाइनों में खड़े रहने में असुविधा न हो, इसलिए मतदेय स्थलों पर छायादार वेटिंग एरिया बनाई गई है। हर 10 मतदाता के अंतराल पर बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था रहेगी। इससे बुजुर्ग और अशक्त वोटरों को सुविधा रहेगी।


मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर उत्साह बना रहे, इसके लिए सुरक्षा बलों को मतदाताओं के साथ शोभनीय व्यवहार करने की हिदायत दी गई है। सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध है। किसी भी मतदाता को कोई असुविधा न हो और वह सुगम रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के महापर्व मतदान दिवस पर प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करना सभी का कर्तव्य भी है और जिम्मेदारी भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें