फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जंगली सियार ने बालिका पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जाना बाजार। जंगली सियार ने एक बालिका पर हमला करके घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बालिका की जान बचाई। इसके बाद सियार को ग्रामीणों ने मार कर उसे दफन कर दिया। घटना थाना क्षेत्र हैदरगंज के ग्राम पंचायत बैसूपाली के अरसठ निवासिनी नेहा पुत्री कक्कू कोरी बृहस्पतिवार शाम सात बजे के शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी समय जंगली सियार ने पहुंचकर उसके ऊपर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण पहुंचे और बालिका की जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों ने घेरकर सियार को मार डाला। घायलावस्था में बालिका का इलाज परिजन घर पर ही स्थानीय चिकित्सकों से करवा रहे हैं। इसके पहले सियार ने गांव निवासी गंगाराम के मवेशियों पर हमला करके घायल कर दिया था। हैदरगंज थानाध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने बताया कि उन्हें इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें