फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो अदालत ने रिपोर्ट दर्ज करने का दिया आदेश

Sun, 07 Jun 2026 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र में मारपीट और तोड़फोड़ के एक मामले में अदालत ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने के बाद यह आदेश पारित किया गया।
विज्ञापन


अपर सिविल जज सीडी द्वितीय/एसीजेएम ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद यह निर्देश जारी किया। अदालत ने थाना महाराजगंज के थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने और सात दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। न्यायालय में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना वीरम पुर चाचिक पुर गांव की है। अभिषेक यादव अपने पुराने घर को गिराकर नया निर्माण करवा रहे थे। 12 दिसंबर 2025 की रात नौ बजे राम प्रताप पांडेय अपने कई साथियों के साथ अभिषेक यादव के घर की नींव खोदने लगे। अभिषेक की माता नयन राजी ने मना किया तो उन्हें मारा-पीटा गया। अभिषेक यादव बचाने गए तो उन्हें भी दौड़ा लिया गया। राम प्रताप ने घर में घुसकर मारपीट की और गृहस्थी का सामान तोड़ दिया।
पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। इसके बजाय, पीड़ित अभिषेक यादव का ही शांति भंग में चालान कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से निराश होकर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें