फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 59 हजार गंवाए तब लगा हम तो ठग लिए गए

Tue, 06 Jan 2026 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। साइबर फ्राड के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम रुपयों के लालच में बेकार साबित हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोन के मैसेेजों की बाढ़ सी रहती है। कोई न कोई लालच में आकर फंस ही जाता है। ऐसा ही मैसेज बनकट गांव निवासी विपुल कुमार के मोबाइल पर आया। पांच लाख रुपये के लोन का मैसेज देखकर वह इसके लालच में वह फंस गया। गाढ़ी कमाई का करीब 59 हजार रुपये गंवाने के बाद उसे फ्राड की आशंका हुई तो अज्ञात के खिलाफ बीकापुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में विपुल कुमार ने बताया है कि उनके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया और पांच लाख रुपये लोन लेने के लिए संपर्क करने को कहा गया। संपर्क के लिए मोबाइल में आए लिंक को खोल करके देखा तब कहा गया कि बात करने के लिए क्लिक करें। विपुल ने बताए गए बिंदु पर टच किया तो थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात का फोन आया और उनसे पूछा गया कि क्या वह लोन लेना चाहते हैं। जब उन्होंने सहमति जताई तो फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि फाइल चार्ज के लिए 2725 रुपये भेजने होंगे। उन्होंने 03 जनवरी को रुपये भेज दिए। उसके बाद उनसे कई बार फोन करके और रुपये की मांग की गई। झांसे में आकर उन्होंने अलग-अलग चार्ज के लिए कई बार में कुल 58,722 रुपये भेजा। इतने रुपये भेजने के बाद जब और रुपयों की मांग की जाती रही है तब ठगी किए जाने की आशंका हुई। कोतवाली पुलिस शिकायत के बाद जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें