फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: थाईलैंड से पहुंचे 114 बौद्ध भिक्षुओं का अभिनंदन

Sat, 14 Feb 2026 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
32- साकेत बुद्ध विहार में पहुंचे बौद्ध ​भिक्षु- संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। माझा बरहटा, नेऊर का पुरवा स्थित साकेत बुद्ध विहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक सौहार्द का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। थाईलैंड से भारत की पैदल धार्मिक यात्रा पर निकले 114 बौद्ध भिक्षुओं का दल अपने गुरु परापवट के नेतृत्व में साकेत बुद्ध विहार पहुंचा। यहां सभी भिक्षुओं ने भगवान गौतम बुद्ध के दर्शन-पूजन किए। साकेत बुद्ध विहार के अध्यक्ष अरविंद यादव ने बौद्ध भिक्षुओं का भव्य स्वागत-सत्कार किया । अरविंद यादव ने बताया कि यह उनके लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य की बात है कि साकेत बुद्ध विहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बौद्ध भिक्षुओं की सेवा एवं भोजन दान करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित होता है। गुरु परापवट ने कहा कि साकेत बुद्ध विहार की पवित्रता और यहां के लोगों की श्रद्धा से वे अत्यंत प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें