फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आज से दो दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मौसम का मिजाज सोमवार रात से बदल सकता है। अगले दो दिन बूंदाबांदी होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने से धूप का असर कम होगा। ऐसे में दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। ठंड की वापसी और गर्मी की शुरुआत के मध्य इसे मौसम का आखिरी उतार-चढ़ाव माना जा रहा है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सीताराम मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बदलाव आएगा। 26 फरवरी की रात से अलग-अलग इलाकों में छिटपुट बारिश के आसार बन रहे हैं। यह स्थिति 27 को भी बनी रहेगी। इसके बाद फिर बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है। ऐसे में अब गर्मी बढ़ती जाएगी। वैसे रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 1.3 किमी प्रति घंटा उत्तरी-पश्चिमी दिशा में रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें