फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मौसम का मिजाज तल्ख 42 डिग्री पर पहुंचा पारा

Tue, 09 Jun 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मौसम का मिजाज मंगलवार को तल्ख रहा। पारा उछलकर 42 डिग्री पर पहुंच गया। गरम हवा के थपेड़ों ने दिनभर लोगों को परेशान किया। इस बीच सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन जनाैरा व आसपास के क्षेत्रों में लगभग 20 मिनट बारिश हुई। हालांकि, बुधवार को भी लू से निजात नहीं मिलेगी। इसके बाद बृहस्पतिवार से लू का प्रकोप कम हो सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह लगभग छह बजे थोड़ी देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। सड़कें गीली हो गईं, लेकिन कुछ ही देर बाद मौसम साफ हो गया। चटख धूप सुबह से सितम ढाने लगी। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में ढाई और न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
इससे लोग परेशान रहे। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. सीताराम मिश्र का कहना है कि बुधवार को लू से राहत नहीं मिलेगी। बृहस्पतिवार से लू का असर कुछ कम हो सकता है। इसके बाद 11 जून से कुछ इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं। हल्की बारिश की भी संभावना है। श्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मंगलवार की सुबह बूंदाबांदी हुई। उन्होंने बताया कि अलनीनो के प्रभाव से इस बार बारिश नियमित रूप से नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें