फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हमें अपने विधायक को सांसद बनाना है...

Fri, 27 Mar 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बाजार। मां कामाख्या धाम महोत्सव-2026 का समापन बृहस्पतिवार शाम कवि सम्मेलन के साथ हुआ। कवियों ने व्यंग्य, हास्य की रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया। कवि जतिन शुक्ला ने हमें अपने विधायक को सांसद बनाना है.. सुनाकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन




कार्यक्रम की शुरुआत शशि श्रेया की मां कामाख्या वंदना से हुई। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान और महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी ‘मोनू’ ने कवियों का स्वागत किया। ओज की कवयित्री श्रद्धा शौर्य ने नारी शक्ति पर कविताएं सुनाईं। ओज के कवि अभय निर्भीक ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कीं। हास्य कवि जतिन शुक्ला ने अपनी पंक्तियों से श्रोताओं को गुदगुदाया। कहा, पत्थर जो दुर्भाग्य संभाले बैठे थे, वे ही तो वैराग्य संभाले बैठे थे, वर्षों बाद भवन में रघुवर को देखा हम कितना सौभाग्य संभाले बैठे थे। हेमंत पांडेय और अनिल चौबे ने भी हास्य रचनाएं सुनाईं। शायर धर्मराज उपाध्याय ने पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर होने के अपने अनुभव पर आधारित हास्य कविताएं पढ़ीं।



कवि सम्मेलन की अध्यक्षता अनिल चौबे ने की, जबकि संचालन हेमंत पांडेय ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें