अयोध्या। जिला अस्पताल में पानी की आपूर्ति करने वाले ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई है। इससे नियमित होने वाली पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई है। अस्पताल में लगे सबमर्सिबल पंप से किसी तरह पानी की जरूरत पूरी की जा रही है। इससे अस्पताल की जलापूर्ति फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था पर निर्भर है।
करीब 26 लाख रुपये की लागत से तैयार ट्यूबवेल डेढ़ साल पहले अस्पताल को हैंडओवर किया गया था। इतनी कम अवधि में मोटर खराब होने से इसकी आपूर्ति बंद हो गई। अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही के साथ रोजाना विभिन्न वार्डों में पानी की जरूरत पड़ती है। सीएमएस डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि खराब मोटर मरम्मत के लिए भेजी गई है। बृहस्पतिवार तक समस्या दूर हो जाएगी। (संवाद)