फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सरयू तट पर बन रहा वॉटर स्पोर्ट रैंप व बोट शेड, पर्यटकों में बढ़ेगा रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू नदी अब न सिर्फ आस्था बल्कि पर्यटन का केंद्र बनने को भी तैयार है। पर्यटन विभाग की ओर से 2.39 करोड़ रुपये की लागत से सरयू तट पर आधुनिक वॉटर स्पोर्ट रैंप, बोट शेड, रिटेनिंग वॉल और जेटी का निर्माण कराया जा रहा है। इन आधुनिक सुविधाओं के तैयार होने से अयोध्या में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब केवल धार्मिक दर्शन ही नहीं, बल्कि रोमांचक जल-पर्यटन का अनुभव भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन

बाढ़ के दौरान घाटों को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत रिटेनिंग वॉल बनाई जा रही है। इसके साथ ही नई जेटी से पर्यटक नाव पर सरयू नदी की सुंदरता का लुत्फ उठा सकेंगे। यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक मनोज शर्मा के अनुसार, यह परियोजना सिर्फ सुंदरीकरण तक सीमित नहीं है। पर्यटन विभाग की योजना है कि सरयू नदी में स्पीड बोट, बनाना बोट राइड, जैसी जल गतिविधियों की शुरुआत की जाए। इसके लिए प्रशिक्षित लाइफगार्ड, विशेषज्ञ कोच और सुरक्षा टीम तैनात की जाएगी। सभी गतिविधियों में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस परियोजना से अयोध्या में पर्यटन से जुड़े रोजगारों में बड़ा इजाफा होगा। बोट चालक, गाइड, लाइफगार्ड, प्रशिक्षक, पर्यटन सहायक जैसे अनेक पदों पर स्थानीय युवाओं को अवसर मिलेगा। सरयू से पीढ़ियों से जुड़े नाविक समुदाय को भी आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, ट्रैवल और हस्तशिल्प जैसे व्यवसायों में भी गतिविधियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें