फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नहर में अचानक छोड़ा पानी, 50 एकड़ खेत जलमग्न

विज्ञापन
नहर के पानी से डूबी गेहूं व सरसों की फसल - फोटो : नहर के पानी से डूबी गेहूं व सरसों की फसल
विज्ञापन
पूरा बाजार। बिना किसी पूर्व सूचना के बुधवार देर रात शारदा सहायक नहर में पानी छोड़ दिए जाने से भगवा भीट एस्केप नाले के किनारे स्थित सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। करीब 50 एकड़ गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को यह जानकारी थी कि नहर में सिल्ट की सफाई का कार्य चल रहा है, इसके बावजूद बुधवार की रात अचानक पानी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

किसानों ने तत्काल एसडीएम सदर और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी, लेकिन घंटों बीत जाने के बावजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। नाराज किसानों ने मौके पर पहुंचकर स्वयं पानी रोकने का प्रयास किया। इस संबंध में जब जेई सुरेंद्र यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पानी छोड़ने का निर्देश वरिष्ठ अधिकारी आरके गौतम की ओर से दिया गया था। किसानों के कड़े विरोध के बाद नहर में पानी बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पीड़ित किसान गिरिजा शंकर सिंह, राना सिंह, विजय नाथ सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, हरिनाथ सिंह और अशोक सिंह ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर तत्काल मुआवजा देने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें