फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम की पैड़ी पर मंच बनाने के लिए रोका जल प्रवाह, सफाई शुरू

Mon, 26 Oct 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
समतल करते मजदूर।
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव की तैयारियों के बीच राम की पैड़ी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच निर्माण की कवायद तेज हो गई है। बीच धारा में मंच बनाने के लिए राम की पैड़ी पर जल प्रवाह रोक दिया गया है। पानी हटने के बाद संबंधित हिस्से को समतल करने का काम शुरू कर दिया गया है। मंच निर्माण पूरा होने के बाद यहां दोबारा जल प्रवाह बहाल किया जाएगा। उधर, रामकथा पार्क में रामराज्याभिषेक समारोह की तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

राम की पैड़ी दीपोत्सव के प्रमुख आयोजन स्थलों में शामिल है। यहां दीप प्रज्ज्वलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए बीच धारा में मंच तैयार किया जा रहा है। जल प्रवाह रोककर जमीन को समतल किया जा रहा है, ताकि मंच निर्माण के साथ आयोजन की जरूरी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पैड़ी में फिर से पानी छोड़ा जाएगा। दीपोत्सव के दौरान इसी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। लेजर शो भी आयोजन का आकर्षण बढ़ाएगा।
उधर, रामकथा पार्क में रामराज्याभिषेक समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां राम दरबार सजाया जा रहा है। आयोजन स्थल पर जर्मन हैंगर भी लगाए जा चुके हैं। रामकथा पार्क के मंच पर सजने वाले राम दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। दीपोत्सव के प्रमुख आयोजनों में शामिल इस समारोह को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

राम मंदिर में जलेंगे एक लाख 11 हजार दीप
राम मंदिर परिसर में भी दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राम मंदिर समेत परिसर के सभी 18 मंदिरों में दीप जलाए जाएंगे। मंदिर में स्थानीय कुम्हारों के बनाए दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। राम मंदिर की धार्मिक समिति के सदस्य अधिकारी राजकुमार दास ने बताया कि मंदिर में कुल एक लाख 11 हजार दीप जलाने की तैयारी है। गर्भगृह में मोर की आकृति वाले विशेष दीप जलाए जाएंगे, ताकि तेल की एक बूंद भी फर्श पर न गिरे। इसके अलावा गोबर और मिट्टी के दीपों से भी परिसर को रोशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें