फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हवाई अड्डे पर टपक रहा घटिया निर्माण का पानी

Mon, 15 Sep 2025 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
3-महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में छत से टपक रहा पानी।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। एयरपोर्ट में किया गया घटिया निर्माण अब खुद ही बोलने लगा है। सोमवार को हुई बारिश के दौरान एयरपोर्ट के टर्मिनल डी-वन और डी-टू की छत से भर भराकर पानी गिरता रहा। प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण में 1450 करोड़ खर्च हुए हैं। बनने के दो साल के अंदर ही इसके निर्माण में हुई मनमानी और लापरवाही पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर 2023 को इस एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था। उस समय इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त और अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बताया गया था। निर्माण में लगी कार्यदायी संस्थाओं ने कहा था कि इतने कम समय में इससे अच्छा एयरपोर्ट कहीं नहीं बना है। यहां आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं अलग तरह का अनुभव होगा, लेकिन यह सारे दावे दो साल में ही टूटते नजर आ रहे हैं।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई तो पोर्च की छत से फौव्वारा फूट पड़ा। यात्री पानी से बचने के लिए इधर-उधर जगह देखने लगे। दिल्ली जा रहे अजय चौहान, विजय पोडकर और सुनील यादव ने कहा कि इस एयरपोर्ट देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं।ऐसे में एयरपोर्ट की छत से पानी गिरना बेहद शर्मनाक है। यात्रियों को डिपार्चर एरिया में छत से टपकते पानी के बीच खड़ा होना पड़ा। निर्माण के समय जिन सुविधाओं का वादा किया गया था, वह अब सवालों के घेरे में हैं। स्थानीय नागरिक दुर्गा यादव का कहना है कि विकास कार्यों में जल्दबाजी के चक्कर में गुणवत्ता से समझौता किया गया। यही कारण है कि अब खामियां उजागर हो रही हैं। जांच करवा कर संबंधित कार्यदायी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें