फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या रूट की ट्रेनों में वेटिंग सैकड़ा पार

Sat, 28 Feb 2026 09:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
05 -कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री - संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। होली पर घर लौटने वाले यात्रियों को इस समय सीट मिलना गोल्ड मेडल जीतने जैसा है। कैंट और धाम रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग सौ के पार पहुंच चुकी है, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और पंजाब से चलकर अयोध्या होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं है। कई ट्रेनों में पांच दिन पहले से ही वेटिंग 110-190 के पार पहुंच चुकी है।

रविवार को दिल्ली से अयोध्या आने वाली ट्रेनों में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कैफियत एक्सप्रेस (12226) में स्लीपर कोच की बुकिंग बंद है, जबकि एसी कोचों में 100 के आसपास वेटिंग चल रही है। अयोध्या एक्सप्रेस (14206) में स्लीपर वेटिंग 150 के पार पहुंच चुकी है। कुछ ट्रेनों में एसी कोचों में 20 से 30 तक वेटिंग के साथ गुंजाइश दिख रही है, लेकिन इसके लिए यात्रियों को 975 से 2280 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। फरक्का एक्सप्रेस (15744) में भी लगभग यही स्थिति बनी हुई है। प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (22490) में वेटिंग तीन अंकों के करीब है, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


हर बार वेटिंग ही दिखाई दी
होली पर भटिंडा से बालूरघाट जाने वाली ट्रेन में लखनऊ से भागलपुर जा रहे यात्री शत्रुध्न ने बताया कि होली पर घर पहुंचने के लिए दो दिनों से टिकट देख रहे थे, लेकिन हर बार वेटिंग ही दिखाई दी। परिवार के साथ भीड़भाड़ वाले जनरल डिब्बे में यात्रा करना पड़ रहा है। एक और यात्री सुभाष भाटिया ने बताया कि विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे हैं, लेकिन ट्रेनों में भीड़ के कारण बहुत परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें