फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एक पद पर चुनाव जीतने के बाद दोबारा न लड़ने पर मतदान

Fri, 27 Nov 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बार एसोसिएशन अयोध्या में एक महत्वपूर्ण गुप्त मतदान हुआ। इसमें एक पद पर चुनाव जीतने के बाद उसी पद पर दोबारा चुनाव लड़ने की अवधि पर राय ली गई। पांच साल तक चुनाव न लड़ने के पक्ष में 790 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इसके विपरीत, दो साल के अंतराल पर चुनाव लड़ने के पक्ष में 714 मत पड़े। पांच साल के प्रतिबंध वाले विकल्प को 76 अधिक मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ के आचार्य नरेंद्र देव सभागार में शुक्रवार को यह गुप्त मतदान हुआ। इसमें कुल 1517 अधिवक्ताओं ने भाग लिया। मतदान सुबह दस बजे शुरू हुआ। इनमें से 13 मत अवैध पाए गए। देर शाम अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने मतदान प्रक्रिया पूरी होने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने मतों की घोषणा भी की। शुक्रवार को हुए इस गुप्त मतदान की पूरी कार्रवाई की घोषणा 30 नवंबर को अधिवक्ता संघ की सामान्य सदन की बैठक में की जाएगी।
मतदान के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। अधिवक्ताओं के लिए दो कतारें बनाई गईं और पुलिस की बैरिकेडिंग लगाई गई थी। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने मतदान में सहयोग करने वाले मंसूर इलाही, इंद्रेश त्रिपाठी, राम शंकर यादव, सूर्य लाल और एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम उपाध्याय को धन्यवाद दिया। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को भी उनके सहयोग के लिए सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें