फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्वयंसेवकों ने दंड लेकर रुदौली में किया कदमताल

Sun, 01 Nov 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को रुदौली नगर एवं खंड में पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवक हाथों में दंड लेकर कदमताल करते हुए निकले। संचलन का शुभारंभ नयागंज स्थित एक लॉन से हुआ। नगर के विभिन्न मार्गों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीचंद ने की। मुख्य वक्ता अविनाश पांडेय ने कहा कि संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण करना है। इससे समाज में संगठन, अनुशासन और राष्ट्रभाव की भावना मजबूत होती है। विधायक रामचंद्र यादव ने भी समाज में एकजुटता और संगठन की भावना को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने रुदौली में हिंदू इंटर कॉलेज के नामकरण को लेकर आई कठिनाइयों और चुनौतियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर कई तरह की समस्याएं सामने आईं, लेकिन प्रयास लगातार जारी रहे। इस अवसर पर नगर संघ चालक भीष्म नारायण, अंगद कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार और महेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें