फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कटियार के PM मोदी से बातचीत के दावे से सियासी हलचल तेज; बोले- चंपत राय जा सकते हैं जेल

Fri, 03 Jul 2026 12:58 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विनय कटियार ने कहा कि यह साफ है कि पैसे का गबन हुआ है। चंपत राय समेत कई लोग जेल जा सकते हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: विनय कटियार के दावे से बढ़ी हलचल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले पर भाजपा नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह साफ है कि पैसे का गबन हुआ है। मैंने इस मामले पर पीएम मोदी से बात की। उन्होंने पूछा कि आगे क्या होगा? मैंने उनसे कहा कि सब ठीक हो जाएगा। हो सकता है कि आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा को जेल जाना पड़े। 

विज्ञापन



 

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मतलब भगवान के घर में डकैती

विनय कटियार ने कहा कि यह केवल चढ़ावे की चोरी का मामला नहीं, बल्कि देश की धार्मिक संस्कृति और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट है। राम मंदिर में पूजा-पाठ और भोग की जगह चोरी की घटनाएं सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसे भगवान के घर में डकैती मानिए। इस घटना ने भगवान राम की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है और देशभर में गलत संदेश गया है। उन्हें भरोसा है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। उन्होंने एसआईटी जांच पर संतोष जताते हुए कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़नी चाहिए, हालांकि उनका आरोप है कि कुछ लोगों को बचाने की कोशिश भी की जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रस्ट की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने पूछा कि गोपाल राव को जमीन खरीदने का अधिकार किसने दिया? दान की राशि श्रद्धालुओं की आस्था की अमानत है और उसकी सुरक्षा ट्रस्ट की जिम्मेदारी है। विनय कटियार ने कहा कि जो भी इस मामले में दोषी हैं, उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए और वे बाहर नहीं रहने चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि राम मंदिर ट्रस्ट का नए सिरे से पुनर्गठन किया जाए और उसमें ईमानदार एवं योग्य लोगों को जिम्मेदारी दी जाए।

SIT ने बैंक कर्मचारियों को किया तलब

बताते चलें कि चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज हो गई है। SIT की टीम शुक्रवार सुबह गेस्ट हाउस से राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हुई। जांच के तहत आज भी परिसर में पूछताछ का दौर जारी रहेगा। SIT ने मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के लिए बैंक कर्मचारियों को भी तलब किया है।  

बैंक कर्मचारियों से बंद कमरे में पूछताछ जारी है। टीम वित्तीय लेनदेन और अन्य दस्तावेजों से संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

पूछताछ का दायरा और बढ़ेगा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार को एसआईटी अयोध्या पहुंची थी। ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों चंपत राय, अनिल मिश्रा व गोपाल राव से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। टीम ने चढ़ावे के ऑडिट से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए और पदाधिकारियों से इससे जुड़े सवाल पूछे।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पूछताछ में कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिले जिससे आने वाले दिनों में पूछताछ का दायरा और बढ़ेगा। वहीं, पुलिस की आपराधिक जांच भी जारी है। इससे इन सभी पर अब पुलिस और एसआईटी का दोहरा शिकंजा कसेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें