फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राशन कटौती पर ग्रामीण खफा, तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भेलसर। चंद्रामऊ मंगा गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन वितरण में अनियमितता को लेकर सैकड़ों कार्डधारकों ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटेदार पर दो से तीन किलो राशन कम देने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। उन्होंने आपूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शिकायत के अनुसार, गांव में राम दयाल के नाम से दुकान संचालित है, जिसका वितरण उनका पुत्र रोशनलाल करता है। ग्रामीणों का दावा है कि यह कोटा पहले तीन बार निलंबित या निरस्त हो चुका है। इसके बावजूद दोबारा संचालन की अनुमति दिए जाने पर सवाल उठाए गए हैं। एडीएम अमित कुमार को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें